देश
बड़ी खबरः देहरादून से लौट रहे BJP नेता सहित दो लोगों की हादसे में दर्दनाक मौत, मचा कोहराम…
देहरादूनः उत्तराखंड से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर कार से लौट रहे नैनी निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला मंत्री आदित्य नारायण मिश्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने डिवाइडर से कार के टकरा जाने से यूपी के भाजपा नेता मिश्र और उनके दोस्त की मौत हो गई। मिश्र की भाजपा संगठन में अच्छी पकड़ थी। दोनों एक शादी कार्यक्रम के बाद देहरादून से लौट रहे थे। दोनो की मौत से कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अरैल के रहने वाले आदित्य अपने साथी अशोक उर्फ चुच्चू पांडेय उनके पुत्र आदित्य व हर्षित, गनर पुनीत तिवारी के साथ देहरादून में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। नैनी सड़वा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश गिरी उर्फ दीपू के छोटे भाई उत्कर्ष गिरि की शादी थी। शादी समारोह के बाद सभी लोग हरिद्वार चले गए। यहां से लौटते समय बरैली के गौघी पुरा थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि आदित्य की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में अशोक उर्फ चुच्चू पांडेय की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आदित्य मिश्र पांच भाइयों में बड़े थे। आदित्य नारायण मिश्र के पिता तारा शंकर मिश्र मूल रूप से फूलपुर के देवरी कला गांव के रहने वाले हैं। वह अरैल स्थित सच्चा बाबा संस्कृत महाविद्यालय में अध्यापक थे और बीते कई सालों से यहां पर रह रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel
