देहरादून
Big Breaking: मसूरी में दो वाहनों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर, तीन घायल…
मसूरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर मसूरी से आ रही है। यहां मसूरी देहरादून मार्ग में जेपी बैंड के पास दो वाहनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं। हादसे में एक महिला और दो पुरुष घायल हो गये हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूपी 80-जीबी- 0813 मसूरी से देहरादून जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन बीआर 01- डीजी-6707 से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों की टक्कर होने से मौके पर यातायात भी बाधित हो गया। हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे है। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
वहीं सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। साथ ही दोनों वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया। वहीं घायलों के नाम प्रेम सिंह पुत्र राजवीर निवासी आगरा और राजू पुत्र नागेंद्र दास निवासी मोतीपुर जिला मुजफ्फरनगर और प्रभा देवी पति नागेंद्र दास बताए जा रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

