देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में अभी-अभी भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से एक की मौत…
देहरादूनः पहाड़ में दर्दनाक बाद हादसे थमने का नाम नही ले रही है। दर्दनाक हादसे की खबर देहरादून से सटे विकासनगर से आ रही है। यहां देहरादून से त्यूणी की तरफ जा रही कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे मे चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर कवानू के तोडियाधार के पास हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कवानू मीनस मोटर मार्ग पर तोडियाधार के पास चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान हरेंद्र सिहं (66 वर्ष) पुत्र चेत राम उम्र निवासी ढकेड, तहसील जुब्बल ,जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel