देहरादून
UTET EXAM 2021: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की डेट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड…
देहरादून: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। प्रदेश में 26 नवंबर 2021 को ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में कहां परीक्षाएं कराई जाएंगी इन सब की रूपरेखा तैयार कर ली है। 78 केंद्रों पर 26 नवंबर 2021 को यूटेट परीक्षा आयोजित की जा रही है। यूटीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. ukutet.com
होम पेज पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड अथवा नाम एवं जन्मतिथि अंकित कर अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट निकाल लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

