देश
Big Breaking: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने PM मोदी से की मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई बात…
देहरादूनः उत्तराखंड में सियासी गलियारों में इन दिनों बीजेपी में बड़े बदलाव की खबरें चल रही है। इन खबरों के बीच जहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी दिल्ली दौरे पर हैं। वहीं सीएम धामी दिल्ली रवाना हो रहे है। आज ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा स्पीकर के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण दिल्ली दौरे पर है। बताया जा रहा है कि ऋतु खंडूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूबसूरत मंदिर की काष्ठकला भी भेंट की। साथ ही इस दौरान पीएम मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। वहीं प्रधानमंत्री ने ऋतु खंडूडी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली। इस मुलाकात की तस्वीरें ऋतु ने अपने ट्टिटर हैंडल पर शेयर की हैं। जिसके केप्शन में उन्होंने लिखा है ‘दिल्ली प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। जहां उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।’
गौरतलब है कि उत्तराखंड के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। बुधवार को उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक और संगठन महामंत्री सहित कई बड़े नेता दिल्ली में मौजूद थे। वहीं आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पीएम से मुलाकात की है। तो वहीं अब सीएम धामी दिल्ली पहुंच रहे है। बीजेपी की इस हलचल से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel