देहरादून
तोहफा: उत्तराखंड सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, अब नहीं कटेगी एक दिन की सैलरी
देहरादून: देहरादून में बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक
में उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों के एक दिन की वेतन कटौती वापस लेने का फैसला ले लिया है। अब कोरोना कोष के लिए कर्मचारियों के वेतन से की एक दिन वेतन कटौती नहीं होगी।
देहरादून में बुधवार को सीएम त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में निर्णय फैसला लिया गया है कि त्योहारों को देखते हुए कर्मचारियों के वेतन से एक दिन की कटौती नहीं की जाएगी। सरकार की ओर से कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कोरोना कोष के लिए काटा जा रहा था।
कैबिनेट ने फैसला लिया है कि कोरोना कोष के लिए अब केवल मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के वेतन से ही प्रतिमाह एक दिन की कटौती होगी
गौरतलब है कि प्रदेश में राज्य कर्मचारी लंबे समय से कोरोना कोष के लिए एक दिन की तनख्वाह ना काटे जाने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित कर्मचारियों की ओर से वेतन कटौती के खिलाफ कई बार नाराजगी भी दर्ज कराई गई थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
