देहरादून
Uttarakhand News: देहरादून के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, पढ़ें क्यों बना ये रिंग, क्या कहते है वैज्ञानिक…
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी में रविवार दोपहर आसमान पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। देहरादून के निवासी उस समय हैरान रह गए जब आसमान पर उन्होंने सूरज के चारों ओर एक छल्ला देखा। ये छल्ला ओर कुछ नहीं बल्कि सूरज के चारों ओर एक गोल सतरंगी इंद्रधनुष था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इसे जादुई अनुभव बता रहे हैं। आईए जानते है इस घटना पर वैज्ञानिक क्या कहते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘सन हालो’ कहते हैं। सूर्य के चारों ओर बनने वाले इस सतरंगी घेर को ‘सन हालो’ कहा जाता है। हालो प्रकाश द्वारा उत्पन्न ऑप्टिकल घटना का नाम है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एक आम प्रक्रिया है। यह तब होता है, जब सूरज धरती से 22 डिग्री के एंगल पर पहुंचता है तो आसमान में नमी की वजह से इस तरह का रिंग बन जाता है। पिछले साल मई में बंगलूरू के लोगों ने ऐसा ही नजारा देखा था।
ठंडे देशों में ऐसा नजारा सामान्य
बताया जा रहा है कि सूर्य के चारों ओर ऐसा नजारा देखकर लोग जरूर हैरान हुए मगर यह कोई अलौकिक घटना नहीं है। ‘सन हालो’ केंद्र में सूर्य के साथ एक आदर्श वलय की खगोलीय घटना है। सूरज की किरणें जब आसमान की नमी से टकराती है तो रोशनी की वजह से चारों ओर ये रिंग दिखती है। कई बार रात में चांद की रोशनी से भी हालो बनता है। यह बेहद सामान्य है। जो एक आम बात है। ठंडे देशों में यह एक सामान्य घटना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

