देहरादून
Uttarakhand News: CM धामी ने दी बड़ी सौगात, की ये चार बड़ी घोषणाएं, जानें किसे मिलेगा क्या लाभ…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग जनों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यागजनों के लिए चार बड़ी घोषणाएं की है। कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को दौगुना किया है तो वहीं राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि 5 हजार से बढ़ाकर 8 हजार करने सहित कई घोषणाएं की है। साथ ही 32 दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग जनों के लिए चार बड़ी घोषणाएं भी की है। उन्होंने घोषणा कि की दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 3,500 से बढ़ाकर 7,000 रु की गई। दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए सभी दिव्यांग जन पेंशन के पात्र किए गए।
उन्होने कहा कि दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में उत्तीर्ण अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गयी साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों के सेवायोजक अधिकारियों की राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि 5 हजार से बढ़ाकर 8 हजार की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार कई सारी योजनाओं पर काम कर रही है। दिव्यांगों की प्रतिभाएं हर क्षेत्र में देखने को मिल रही है।
वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया साथ ही कुल 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं 5-5 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया। जिसमें 10 उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, 11 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 10 स्वतः रोजगार में दिव्यांगजन एवं 1 सेवायोजक अधिकारी शामिल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel