देहरादून
Uttarakhand News: 8वीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का CM धामी ने किया आगाज, खेल में आजमाएं हाथ…

Uttarakhand News: देहरादून में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 8वीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड में किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी बैडमिंटन खेल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
बताया जा रहा है कि 8वीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 19 दिसम्बर 2022 तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश से 25 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए जहां सीएम धामी ने खेल में हाथ आजमाया। वहीं उन्होंने कहा कि कहा कि जब हम साथ में खेलते हैं तो हमें एक दूसरे को समझने का समय मिलता है। हमारे बीच बने संबंध हमें हमारे आने वाले कार्य क्षेत्र में मदद करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच में होने वाली इस बैडमिंटन प्रतियोगिता से विभागों में आपस में समन्वय बढ़ेगा। विभागीय कार्यों के साथ खेल को बढ़ावा देने का यह सराहनीय प्रयास है। खेल भावना अपने कार्यों के प्रति अनुशासन के लिए भी प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य सबको आकर्षित करता है। राज्य के समग्र विकास के लिए सभी की सहभागिता अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे सचिवालय के अनुभागों के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


