देहरादून
Uttarakhand News: वाहन चालक हो जाए सावधान, भूल कर भी न करें ये गलती-तीसरी आंख से हो रहे ताबातोड़ चालान…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में वाहन चालको के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में अगर आप यातायात नियमों का उल्लघंन कर रहे है तो सावधान हो जाए क्योंकि अब तीसरी आंख से आप पर नजर रखी जा रही है। तेजी से ई चालान हो रहे है। महज तीन दिन में सिर्फ देहरादून में 200 लोगों के चालान हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस के आदेश का चालकों द्वारा लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने आदेश और नियम नहीं मानने वाले वाहन चालकों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। पिछले 03 दिनों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम 200 वाहनों के खिलाफ ई चालान की कार्रवाई की गयी। बताया जा रहा है कि आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।
बताया जा रहा है कि सिटी बस, विक्रम और ऑटो चालकों से कहा गया है कि जंक्शन से 50 मीटर दूर गाड़ियां खड़ी करके सवारियां उतारी और बैठाई जाएं। ऐसा न करने वालों का भी चालान किया जाएगा। बता दें कि अगर आपके वाहन का ई-चालान हो गया है तो उसका भुगतान आप परिवहन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel


