देहरादून
Uttarakhand News: चीनी मिलों की आय बढ़ाने और आधुनिकीकरण की कवायद शुरू, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश…
Uttarakhand News: उत्तराखंड राज्य में गन्ना किसानों और चीनी मिलों के लिए शासन द्वारा बड़े कदम उठाने की कवायद शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार चीनी मिलों की आय बढ़ाने और साथ ही उनकी उचित मार्केटिंग की व्यवस्था भी करने के लिए आज सीएम धामी ने अधिकारियों को बड़े निर्देश दिए है। उन्होंने चीनी मिलों के आधुनिकीकरण को लेकर भी कदम उठाने की बात कही।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में गन्ना विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक करते हुए सीएम ने कहा कि चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। गन्ना किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की दिशा में ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। प्राथमिकता के आधार पर ब्वायलर एवं टरबाइन परिवर्तन के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव दिये जाएं।
सीएम ने कहा कि चीनी मिलों की आर्थिकी में सुधार हेतु मोलासिस आधारित इथेनॉल प्लांट की दिशा में भी ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव विजय कुमार यादव, एस.एन पाण्डेय, अपर सचिव उदयराज, अरूणेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
