देहरादून
Uttarakhand News: G-20 सम्मेलन की बैठक के लिए पहुंचने लगे विदेशी मेहमान, ऐसे किया गया स्वागत…
उत्तराखंड में 26 से 28 जून तक नरेंद्र नगर ऋषिकेश में इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप तृतीय बैठक प्रस्तावित है। इस जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आने शुरू हो गए है। शनिवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे है। जिनका स्थानीय परंपराओं के साथ भव्य स्वागत किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में जी20 के तहत विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर आवागमन प्रारंभ हो गया है। शनिवार को पहुंचे जी-20 के प्रतिनिधियों का उपजिलाधिकारी शेलेन्द्र सिंह नेगी ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रातः की फ्लाइट से जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे। जिनका स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया।
जी-20 शिखर सम्मेलन दुनिया को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और जैव विविधता से परिचित कराने का एक अवसर है। यहां एयरपोर्ट के अंदर और बाहर उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति के दीदार कराने के लिए दीवारों पर सुंदर आकृतियां उकेरी गई हैं, तो एयरपोर्ट में लैंडस्केप आदि के कार्य भी नए सिरे से किये गए हैं। एयरपोर्ट से नरेन्द्र नगर जाने वाले मार्ग को भी सलीके से सजाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

