देहरादून
गर्व के पलः उत्तराखंड पुलिस के CO अंकुश मिश्रा देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप अवॉर्ड से सम्मानित…
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने देश में प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। साइबर क्राइम के मामलों को सुलझाने में उत्तराखंड पुलिस काफी अच्छा काम रही है। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस में सीओ साइबर की जिम्मेदारी निभा रहे अंकुश मिश्रा को देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये सम्मान डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2021 के दौरान दिया गया है। वहीं मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप से सम्मानित होने पर डीजीपी अशोक कुमार ने बधाई दी है।
आपको बता दें कि डीसीएसआई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2021 में देश के तीन साइबर कॉप को चुना गया था। इसमें उत्तराखंड के साइबर सीओ अंकुश मिश्रा को पहला स्थान मिला है। वहीं दूसरे नंबर पर कर्नाटक पुलिस के साइबर क्राइम अधिकारी केए यशवंत कुमार रहे हैं। तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के इंस्पेक्टर के. रमेश रहे हैं। देश के 55 साइबर क्राइम के केस सुलझाने वालों में से तीन सर्वश्रेष्ठ चुने गए। साइबर सीओ अंकुश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप से सम्मानित होने पर डीजीपी अशोक कुमार ने बधाई दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड साइबर पुलिस और एसटीएफ साइबर क्राइम के मामले सुलझाने में काफी अच्छा काम कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel