देहरादून
854 पदों के लिए 4-5 दिसंबर को होने वाली परीक्षा की तैयारी में जुटा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाली स्नातक स्तर की परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। विभिन्न विभागों के अंतर्गत होने वाली इस परीक्षा के लिए 2,16, 519 अभ्यर्थियों ने परीक्षा फार्म भरा है। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में विभिन्न विभागों में 854 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा अगले माह दिसंबर की चार पांच तारीख को होने जा रही है। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए अब तक कि यह राज्य में सबसे बड़ी परीक्षा होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि जल्द ही अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र भेजे जाएंगे। उसके बाद ही अब अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी हो सकेगी। बता दें कि यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel