देहरादून
चेतावनी: Ex. स्पीकर प्रेम पर बिफरे जयेंन्द्र रमोला,कहा खुल गया विधायक के घोटालों का झोला, आंदोलन की चेतावनी…
उत्तराखंड मे लगातार भर्ती घोटालों को लेकर अब विपक्ष मुखर हो गया है। दरअसल हाल मे उजागर हुए विधानसभा भर्ती मे बैक डोर एंट्री घोटाले को लेकर मामला विपक्ष तक़ पहुंच गया है। इसको लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने एक बयान जारी किया है। उनका साफ कहना है कि ज़ीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार में एक के बाद एक घोटालों का उदय हो रहा है। पहले चयन आयोग में और अब दरोग़ा भर्ती घोटाले के बाद विधानसभा में फ़र्ज़ी नियुक्तियों का मामला सामने आया है।
रमोला ने कहा कि तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान में मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के कार्यकाल में कार्यकाल समाप्त होते होते कई लोगों की निजी फ़ायदे के लिये विधानसभा में ग़लत नियुक्तियाँ की गई,जोकि उन होनहार युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है जिन्होंने वर्षों तक विधानसभा में नौकरी की परीक्षा तैयारी कर परीक्षा दी परन्तु आज तक उनके परिणाम सरकार द्वारा घोषित नहीं किए गए,बल्कि मुझे अंदेशा है कि पूर्व विधायक प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष ने अपने निजी व आर्थिक लाभ पाने के लिये ये फ़र्ज़ी नियुक्तियाँ की, जिसकी सीबीआई से जॉंच की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि स्वयं उनके द्वारा द्वारा पूर्व में भी प्रेमचन्द अग्रवाल के विरूद्ध उच्च न्यायालय में भी उनके द्वारा चुनाव आचार संहिता में ऋषिकेश विधानसभा में विधानसभा विवेकाधीन कोष के दुरूपयोग का मामला दाखिल कराया गया है।
आरोप लगाया गया कि कई बार विधानसभा से सूचना के अधिकार पर विवरण माँगने के बावजूद भी विधानसभा सूचना विभाग द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया,जोकि इनके द्वारा किये गये सरकारी धन के दुरूपयोग को छुपाने में मदद कर रहा है। रमोला ने राज्यपाल से माँग की है कि इसकी शीघ्र अतिशीघ्र जॉंच होनी चाहिये व दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिये। कहा कि जल्द ही विधानसभा भर्ती घोटाले में आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

