देहरादून
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम, विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी…
देहरादून: उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप देखने मिल रहा है। बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी दून और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। शीतलहर के प्रकोप से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए शाम होते ही घरों में दुबक रहे है।
बता दें कि कड़ाके की ठंड के कारण चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में बहने वाली नदियां और गदेरे बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। सड़क और पैदल रास्तों पर भी पाले की मोटी चादर बिछने से सड़कें बंद हो गई हैं। कुछ दिन पहले क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद से यहां तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इन दिनों यहां पर तापमान शून्य से माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसके चलते यहां पर बहने वाली धौली नदी जम गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, इसके साथ ही कुछ स्थानों में गरज के साथ बादल विकसित होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
