देहरादून
मौसम: चटक धूप के बाद राजधानी को मिली थोड़ी राहत, कड़ाके की ठंड से ठिठुर गई थी राजधानी
कृष्णा कोठारी। देहरादून। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में सोमवार को पूरे दिन बादलों और सूरज की आंख मिचौली चलती रही। दिन के तापमान में गिरावट आई और तेज ठंड का एहसास हुआ। हालांकि रात के तापमान में मामूली सुधार दर्ज किया गया।
वहीं आज मंगलवार को देहरादून में मौसम साफ बना रहा। यहां चटख धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में भी आज धूप खिली हुई है।
सोमवार सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा। इसके कारण धूप नहीं निकली। इस दौरान आसमान बादलों से भी घिरा रहा। सुबह करीब 11:30 बजे कोहरा कुछ कम हुआ और बादल भी छंटने लगे। इससे कुछ देर के लिए धूप निकली। हालांकि धूप में चमक और गर्मी बेहद कम थी।
कुछ देर बाद आसमान फिर बादलों से घिर गया और उन्होंने सूरज को अपनी ओट में छुपा लिया। पूरे दिन मौसम इसी तरह का बना रहा।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

