देहरादून
मौसम: आज बदलेगा मौसम, जानिए कंहा कंहा, क्या मिलेगी राहत…
देहरादून: उत्तराखंड के पांच जिलों में रविवार 12 जून को बारिश के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं 15 जून से बारिश में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
13 और 14 जून को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि, 15 जून से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 जून के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
इस दौरान खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा जताया गया है। मौसम विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
