देहरादून
स्वागत: दिल्ली की जज बनकर लौटी बहू, ससुराल वालों ने किया भव्य स्वागत….
ऋषिकेश: दिल्ली में जज बनने के बाद पहली बार कात्यायनी शर्मा कंडवाल आज ऋषिकेश के प्रगति विहार स्थित अपने घर पहुंची। कात्यायनी के पहुंचते ही ससुराल वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके ससुर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सेवानिवृत्त डॉ. शशि कंडवाल, सास भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल सहित परिवार के सदस्यों ने तिलक लगाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया। उनके ससुर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सेवानिवृत्त डॉ. शशि कंडवाल, सास भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल सहित परिवार के सदस्यों ने तिलक लगाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया।
कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने दिल्ली न्यायिक सेवा- 2019 की परीक्षा में सामान्य वर्ग से वरीयता सूची में दूसरी रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कात्यायनी की ये सफलता कई मायनों में खास है।कात्यायनी का विवाह साल 2015 में ऋषिकेश निवासी प्रांशु शशि कंडवाल से हो गया था। आमतौर पर शादी के बाद महिलाएं घर-गृहस्थी के लिए अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं। लेकिन शादी के बाद आई नई जिम्मेदारियों ने कात्यायनी को और मजबूत बनाया।
क्लेट क्वालीफाई करने के बाद कात्यायनी ने एनएलआईयू भोपाल से एलएलबी और आईएलआई दिल्ली से एलएलबी की शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली न्यायिक सेवा-2019 की परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें कात्यायनी ने मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था।
कात्यायनी का कहना है कि उन्होंने अपने पापा का सपना पूरा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके इस सपने को पूरा करने में उनके माता-पिता के साथ-साथ ससुराल पक्ष का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अब कात्यानी जल्द ही आगे ट्रेनिंग पूरी कर न्यायालय में स्थान पाएगी। कात्यानी ने मीडिया के माध्यम से देश की बेटी-बहू और उनके परिवारों के लिए संदेश दिया कि बेटी-बहू की जिज्ञासा को देखते हुए उनके सपने को उड़ान देने में परिवार को हर संभव मदद करनी चाहिए।
इस दौरान नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि इरादे बुलंद हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नही होती। कठिन परिश्रम और विषम चुनौतियों का सामना करने वाले ही अक्सर सफलता की इबारतें लिखा करते हैं। ऐसे ही बुलंद इरादे वाले समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।
इस मौके पर उनके परिवार से जुड़े सदस्य और नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े नागरिक भी उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुनीकीरेती रोशन रतूड़ी भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

