देहरादून
जब देहरादून की सड़कों पर दौड़ते नजर आए सीएम धामी, लोगों से की ये अपील, दिया संदेश…
देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून की सड़कों पर सीएम धामी दौड़ते नजर आए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम के दौरान घंटाघर से एमकेपी चौक तक दौड़ लगाई। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और अधिकारी नजर आए। इस दौरान सीएम धामी ने योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने क्लीन सिटी ग्रीन सिटी यह मेरा ड्रीम सिटी’ के साथ लोगों से जुड़ने की अपील भी की।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी दून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं उन्होंने कहां दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए जाने का सभी से आग्रह किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलवाई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है, साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परंपराओं के संरक्षण का कार्य आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में से एक है। इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। ‘क्लीन सिटी ग्रीन सिटी यह मेरा ड्रीम सिटी’ के साथ आप सभी जुड़े और अपने शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाएं। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया। उन्होंने कहा हम इकोलॉजी एवं इकोनामी में समन्वय बनाकर देहरादून शहर का विकास करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel