देहरादून
Big breaking: गंगा में डूब रही थी महिलाएं, सेना ने बचाया, देखें सांस थामने वाला वीडियो…
ऋषिकेश। देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है, ऐसे में ज्यादातर लोग पहाड़ों का रुख करते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड का ऋषिकेश इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटकों को राफ्टिंग करते देखा जाता है। इस दौरान पर्यटक नाव पर लाइफ जैकेट पहन नदी की तेज धारा की सवारी करते देखे जाते हैं।
फिलहाल कभी-कभी यहां कुछ बड़े हादसे भी देखने को मिल जाते हैं। शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब ऋषिकेश आई दो पर्यटक युवतियां राफ्टिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई नदी के तेज बहाव में बहने लगी। जिसे देख आपकी सांसें थम जाएंगी। फिलहाल ऐसे में भारतीय सेना के जवानों की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने अपनी सूझबूझ से दोनों युवतियों को डूबने से बचा लिया।
सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आया है, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन में दी गई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने आज ऋषिकेश के फूल चट्टी में दो लड़कियों को डूबने से बचाया। ये लड़कियां एक नाव से गिर गईं थी और अगर समय पर नहीं बचाई जातीं तो डूब जातीं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

