उत्तराखंड
देरी: मुनिकीरेती का जानकी सेतु, फिर खिसकी उदघाटन की डेट, माननीयो को फीता काटने का समय नहीं
ऋषिकेश। कृष्णा कोठारी
मुनिकीरेती में गंगा पर 48 करोड़ की लागत से बना झूला पुल (जानकी सेतु) सेल्फी प्वाइंट बनकर रह गया। कारण माननीयों को इसका फीता काटने का समय नहीं है।
जानकी सेतु सितंबर-अक्तूबर में तैयार हो गया था। निर्माण एजेंसी को बस उदघाटन के इशारे की जरूरत थी। इशारा मिला तो लोनिवि ने आठ नवंबर, 10 नवंबर और फिर 12 नवंबर को उदघाटन की तैयारी की। मगर, अब 12 नवंबर को भी जानकी सेतु का उदघाटन नहीं होने जा रहा है।
उदघाटन कब होगा अभी तय नहीं है। अतिव्यस्त माननीय इसके उदघाटन के लिए कब समय निकाल पाएंगे ये देखने वाली बात होगी। हां, माननीयों के इस रूख से आम लोगों में नाराजगी है। साथ ही सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
हालांकि प्रचंड बहुमत के आगे अब सवालों का कोई मतलब नहीं रह जाता है। हर सवाल प्रचंड बहुमत के आगे सांसे तोड़ रहा है। इस बात को अब लोग भी समझ और स्वीकार चुके हैं। ऐसे में जानकी सेतु पर आवाजाही का इंतजार ही किया जा सकता है।
बहरहाल, 48 करोड़ की लागत से बना इस झूला पुल को फिलहाल लोग देखने आ रहे हैं। पुल के पास खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं। इस पर चलकर कब आर-पार कर सकेंगे इसको लेकर आस-पास के लोगों से पूछ रहे हैं। कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहमद आरिफ खान का कहना है दिवाली के बाद पुल का उदघाटन होगा। तिथि अभी तय नहीं हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel