उत्तराखंड
WPL: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया…
दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के संयमित प्रदर्शन के दम पर महिला प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हराया। पहले फील्डिंग चुनते हुए दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 19.1 ओवर्स में 164 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए नेट स्किवेर ब्रंट ने नाबाद 80 और हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंद में 42 रन बनाए। जवाब में शेफाली वर्मा ने 18 गेंद में 43 रन बनाकर दिल्ली को आक्रामक शुरुआत दी और 60 रन तक दिल्ली ने कोई विकेट नहीं गंवाया लेकिन 16 रन के भीतर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की और लगभग जीत के करीब पहुंच ही गई थी ।
एलिस कैपसी (16), अनाबेल सदरलैंड (13) और सारा ब्राइस (21) टिक नहीं सकी लेकिन निकी प्रसाद ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। दिल्ली को आखिरी 12 गेंद में 21 रन चाहिये थे और उसके चार विकेट सुरक्षित थे । नौवे नंबर की बल्लेबाज राधा यादव ने छक्का जड़ दिया और निकी ने चौका लगाया लेकिन पांचवीं गेंद पर आउट हो गई । अरूंधति यादव ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर जीत दिलाई। हालांकि आखिरी गेंद पर रन आउट का चांस जरूर बना था, लेकिन दिल्ली की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel