उत्तराखंड
देहरादून में डेंगू का कोहराम, डीएम ने ली बैठक, जारी किया टोल फ्री नम्बर…
देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में डेंगू पूरी तरह अपने पैर पसार चूका है, डेंगू से बचाव के लिए जिला प्रशासन अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है आज डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण पाने के उपायों को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में रेखीय विभागों के साथ बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आईटीडीए में कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है टोलफ्री नम्बर 18001802525 हर वक्त 24×7 कार्य करेगा।
टैस्ट, बैड, प्लेटलेटस, लैब, चिकित्सालय आदि की सभी शिकायतें इस टाल फ्री नम्बर से दर्ज की जा सकती हैं
मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रतिदिन दो बार कन्ट्रोलरूम का निरीक्षण करना होगा।
फागिंग कार्यों को कन्ट्रोलरूम से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लैब, चिकित्सालयों से सम्बन्धित शिकायतों पर मौके पर जाकर मजिस्टेªट जांच करेंगे।
कन्ट्रोलरूम में आयुष, यूसेक, नगर निगम, सीमएओ कार्यालय से स्टॉफ तैनात रहेगा।
चिकित्सालयों में बैड आदि आवश्यक सुविधाओं की प्रतिदिन की जानकारी कन्ट्रोलरूम को दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने फॉगिंग कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए, फागिंग कार्यों को कन्ट्रोलरूम से संचालित करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी.एस रावत को बनाया नोडल अधिकारी तथा नगर निगम की ओर से मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ अविनाश खन्ना को बनाया गया नोडल अधिकारी। अभियान चलाकर डेंगू के लार्वा को सामाप्त करने के दिए निर्देश। डेंगू से बचाव हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश। निर्माधीन साईटों एवं प्रतिष्ठानों में डेंगू का लार्वा मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जांच की ओवर रेटिंग, तथा बैड होने के उपरान्त भी भर्ती न करने वाले चिकित्सालयों पर होगी कार्यवाही। इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों पर मजिस्ट्रेट को सम्बन्धित चिकित्सालय एवं लैब में जांच हेतु भेजा जाए सत्यता पाये जाने पर निर्धारित प्राविधानों के अन्तर्गत होगी कार्यवाही। जनपद में सचालित चिकित्सालयों की प्रतिदिन बैड की जानकारी कन्ट्रोलरूम को देने के निर्देश। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों में लापरवाही क्षम्य नही होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel