उत्तराखंड
Uttarakhand News: पेपर लीक पर धाकड़ धामी का बड़ा ऐलान: अब होगी CBI जांच…
Uttarakhand News: पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचकर यह बड़ा ऐलान किया।
सीएम धामी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और सरकार इस पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा— “आपके सपनों और भविष्य की चिंता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
उन्होंने बताया कि अब तक जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एसआईटी कर रही थी, लेकिन युवाओं की मांग पर सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति करेगी। साथ ही, आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बीते चार सालों में 25 हजार से अधिक पारदर्शी भर्तियां हुई हैं, जिन पर कोई सवाल नहीं उठा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अमृतकाल के विकसित भारत में उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में वे सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
