उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड में इन युवाओं को धामी सरकार अब देगी एक लाख रूपए, जानें योजना…
उत्तराखंड में धामी सरकार ने युवाओं को सौगात दी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में आईएएस और पीसीएस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष आर्थिक सहायता को बढ़ाने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत IAS और PCS की प्रारंभिक परीक्षाएं क्वॉलिफाई करके मेन्स की तैयारी करने वाले छात्रों को अब एक लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी। कैबिनेट में इसकी मंजूरी दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के दृष्टि पत्र 25 संकल्प 2022 के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा और सैन्य अधिकारी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष आर्थिक सहायता बढ़ाने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि सहायता राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी देने का निर्णय लिया गया है। इस योजना में उन छात्रों को एकमुश्त धनराशि एक लाख रुपये बैंक अकाउंट के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
गौरतलब है कि बहुत से छात्रों को प्रीलिमिनरी (प्री) एग्जाम पास करने के बाद मेन्स की परीक्षा की तैयारी करने में काफी आर्थिक परेशानी होती थी। इसी परेशानी को देखकर राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। अब इस योजना की धनराशि को बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है किराज्य के छात्रों को, जिन्होंने लोक सेवा आयोग और राज्य सेवा आयोग द्वारा ‘क’ और ‘ख’ श्रेणी की प्रारंभिक परीक्षा उतीर्ण की हो उन्ही छात्रों को मेन्स एग्जाम और साक्षात्कार की तैयारी के लिए यह धनराशि दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel