उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में इंटरनेट मीडिया पर बगैर अनुमति के डिजिटल प्रचार, भाजपा-कांग्रेस, आप और उक्रांद को नोटिस…
निर्वाचन आयोग ने इंटरनेट मीडिया पर बगैर अनुमति के चल रहे चुनाव प्रचार को लेकर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) व उत्तराखंड क्रांति दल को नोटिस जारी किए हैं। चारों दलों से पूछा गया है कि क्या इस प्रचार सामग्री को मीडिया कंटेट मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) से प्रमाणित कराया गया है। साथ ही कहा गया है कि यदि ऐसा नहीं किया गया है तो इसे तुरंत रोकने के साथ प्रमाणित कराना सुनिश्चित करें।
इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भाजपा, कांग्रेस, आप व उक्रांद के आधिकारिक पेज पर इन दिनों चुनाव प्रचार किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री को पहले प्रत्येक जिले की एमसीएमसी से प्रमाणित कराया जाए। इसके बाद ही सामग्री के इंटरनेट मीडिया पर प्रचार की अनुमति होगी।
इस बीच ये बात सामने आई कि राजनीतिक दलों ने प्रचार सामग्री को प्रमाणित नहीं कराया है। इस पर एमसीएमसी के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय ने चारों दलों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में दलों से कहा गया है कि यदि इंटरनेट मीडिया पर चल रही प्रचार सामग्री को प्रमाणित कराया गया है तो इसकी सूचना आयोग को उपलब्ध कराई जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया है तो प्रचार सामग्री को रोककर पहले इसे एमसीएमसी से प्रमाणित कराया जाए। साथ ही इसकी सूचना तत्काल आयोग को भेजी जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
