उत्तराखंड
डीएम खुद पहुंची रांथी तोक, आपदा प्रभावित को दिया राहत राशि का चेक
पिथौरागढ़: डीएम रीना जोशी ने मंगलवार को काली नदी के तेज बहाव से धारचूला के ग्राम रांथी तोक खोतिला में हसरत कुरैशी के ध्वस्त हुए भवन का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित आपदा प्रभावितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित हसरत कुरैशी को मौके पर ही रुपए 1 लाख 30 हजार की राहत राशि चेक एवं रुपए 5 हजार की अहेतुक राशि का चैक प्रदान किया।
इस दौरान जिलाधिकारी रीना जोशी ने गांव के 14 लोगों को राशन किट वितरित किये। प्रभावितों ने खोतिला क्षेत्र में तटनन्ध निर्माण की मांग की और बताया कि काली नदी मे नेपाल देश की तरफ अत्यधिक मात्रा में मलवा पड़ा रहने के कारण नदी के जल का तेज बहाव खोतिला की ओर आने से खोतिला क्षेत्र में भू- कटाव हो रहा है!
जिलाधिकारी ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि खोतिला क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध आदि सुरक्षात्मक कार्य प्रस्तावित हैं इसके संबंध में आगामी 14 जुलाई को शासन में बैठक प्रस्तावित है ! वहीं उन्होंने कहा कि काली नदी में नेपाल देश की ओर से मलबा हटाये जाने को लेकर इसी माह में शीघ्र ही नेपाल देश के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी!
ग्रामीणों ने पैदल मार्ग की मरम्मत एवं खोतिला में घटखोला नाले में ब्रिज के शीघ्र निर्माण की मांग भी की जिस पर जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग की मरम्मत शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग अथवा ग्रामीण निर्माण विभाग के कराये जाने का आश्वासन दिया, जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी को खोतिला ब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये!
इस दौरान जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को भी निर्देश दिए की सड़क निर्माण के कारण जो भवन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं अथवा खतरे की जद में आ रहे हैं उनकी मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य तत्काल कर दिये जाये! उन्होंने बीआरओ के अधिकारी को सड़क मार्ग के मलवे को उचित तरीके से डंप किए जाने के निर्देश दिये!

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel