उत्तराखंड
Big Breaking: भारी बारिश के चलते राजधानी में आज इन स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित…

उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के अलर्ट के चलते राजधानी देहरादून के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आज एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सोनिका ने आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग देहरादून द्वारा 7 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है।
आपकों बता दें कि वर्तमान में जनपद के नगर निगम क्षेत्र में माध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के विद्यालयों के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 08.082023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
इसके अलावा समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त शासकीय व गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 08.08. 2023 को बन्द रहेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया गया है, कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


