उत्तराखंड
चुनाव अपडेटः BJP नेता शिवराज सिंह ने उत्तराखंड के लिए इन बड़े नेताओं को बताया राहू-केतु, पढ़ें…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी बीजेपी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी कड़ी में आज (गुरूवार) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह ने अल्मोड़ा के द्वाराहाट और हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, राहुल गांधी और हरीश रावत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने साथ ही कहा कि राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल राहु और केतु हैं, ये उत्तराखंड के विकास पर ग्रहण लगा देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हरीश रावत जैसे कांग्रेस नेताओं के लिए तो चार धाम का मतलब है सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिवराज सिंह ने द्वाराहाट में अपने संबोधन में कहा कि जैसे कुंभकरण 6 महीने सोता था और एक बार उठने पर खूब डटकर सब कुछ खा जाता था, वैसे ही कांग्रेस है, जो लोहा, लकड़ी, जमीन, पत्थर सब कुछ खाकर हजम कर जाती है।साथ ही कहा कि कांग्रेस केकड़ों की पार्टी बन गई है, जो एक दूसरे की टांग पकड़कर खींच रहे हैं। कांग्रेसी आपस में ही लड़ रहे हैं, ये उत्तराखंड का विकास नहीं कर सकते हैं। द्वाराहाट के बाद शिवराज सिंह ज्वालापुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि हमरे बलमा बेईमान हमें पटियाने आये हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल राहु और केतु हैं, ये उत्तराखंड के विकास पर ग्रहण लगा देंगे।
राहुल गांधी और केजरीवाल देवभूमि में भ्रम फैला रहे हैं, झूठे वादे कर रहे हैं। ये दोनों लोग बताएं कि छत्तीसगढ़ और दिल्ली में इन्होंने अपना कितना वादा पूरा किया है? राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए कि उत्तराखंड की भूमि पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात कर रहे हैं। शिवराज ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी हिंदू और हिंदुत्व की बात करते हैं। उन्हें पता ही नहीं कि हिंदू और हिंदुत्व क्या है? कांग्रेस ने किया क्या है? अब वह चार धाम की बात करते हैं उत्तराखंड में। हरीश रावत जैसे कांग्रेस नेताओं के लिए तो चार धाम का मतलब है सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel