उत्तराखंड
हल्द्वानी में खुलेंगे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, यह है पूरा प्लान
इलेक्ट्रिक वाहन के लिए हल्द्वानी में जल्द चार्जिंग स्टेशन खुलेंगे। इसके लिए ऊर्जा निगम को आवेदन मिलने शुरू हो गए है। इसकी मंजूरी मिलते ही इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। अब तक बाहर सुविधा नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
महंगे पेट्रोल, डीजल और पर्यावरण को हो रहे नुकसान से इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ रहा है। हर माह लोग दो पहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद कर रहे हैं। वहीं, अभी तक हल्द्वानी मे इनके लिए एक भी चार्जिंग स्टेशन नहीं खुल सका है। ऐसे में वाहन का घर पर ही चार्ज करना लोगों की मजबूरी बना रहता है।
इसके लिए लंबे समय से चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की मांग बनी हुई है। अब इसके लिए कारोबारियों ने आगे आना शुरू कर दिया है। ऊर्जा निगम के शहरी और ग्रामीण डिविजन में अब तक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने के लिए पांच आवेदन मिल चुके है।
जल्द ही विभाग इनकी जांच कर मंजूरी देगा। इसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। इनके बनने से चालकों को घरों से बाहर भी वाहन चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन मिला है। इसकी नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
