उत्तराखंड
आपदा प्रभावित 72 परिवारों को कुल ₹6.91 लाख की आर्थिक सहायता
बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन बागेश्वर द्वारा मानसून अवधि के दौरान आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान की जा रही है।
तहसील गरुड़ की तहसीलदार निशा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अगस्त 2025 तक गरुड़ क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रभावित 72 परिवारों को कुल ₹6.91 लाख की आर्थिक सहायता वितरित की जा चुकी है। वहीं राहत कार्यों के अंतर्गत अब तक 20 राशन किट और 12 तिरपाल भी जरूरतमंदों को वितरित किए गए हैं।
बताया कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगातार आपदा-ग्रस्त गांवों का दौरा किया जा रहा है। खतरे की जद में आए आवासीय भवनों में निवास कर रहे परिवारों को सूचित कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं 46 विभागीय संपत्तियों को नुकसान पहुँचा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel