उत्तराखंड
उत्तराखंड: 7 फीट 1 इंच लंबा धनिया उगाकर किसान ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
UT- उत्तराखंड में रानीखेत के ताडीखेत के विरलेख के किसान गोपाल उप्रेती के उगाये धनिया के पौधे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कर लिया गया है।
उन्होंने आर्गेनिक तरीके से खेती कर धनिया का 7 फुट ऊंचा पौधा उगाने में कामयाबी पाई है। 21 अप्रैल को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 7 फीट 1 इंच लंबा धनिया शामिल किया। इसकी खबर गोपाल उप्रेती को अधिकारिक तौर पर अब दी गयी है।
साधारणतया घर में सब्जी के साथ आने वाली धनिया की गड्डी पर धनिया का पौधा बमुश्किल 14-15 इंच से ज्यादा बड़ा नहीं होता, लेकिन रिकार्ड में दर्ज धनिया का पौधा आम तौर पर मनुष्य के कद से भी ऊंचा है। गोपाल उप्रेती के खेत में इतना ऊंचा धनिया उगा कि हर कोई देख कर दंग रह गया।
7 फीट 1 इंच ऊंचा धनिया
गोपाल उप्रेती पिछले करीब 8 सालों से अपने फार्म पर आर्गेनिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में पॉली हाउस में 10 नाली (करीब आधा एकड़) भूमि में धनिया बोया था।
लेकिन पौधे जैसे बड़े हो रहे थे वैसे ही आने-जाने वालों को हैरान कर रहे थे। रानीखेत के पॉली हाउस में उग रहे धनिये के पौधे को जब नापा गया तो उनका औसतन कद 5 फीट से ऊंचा मिला। जबकि सबसे ऊंचा धनिया का पौधा रिकॉर्ड 7 फीट 1 इंच तक बढ़ चुका था।
गिनीज रिकॉर्ड में हुआ शामिल
गोपाल ने धनिये की एक फोटो फेसबुक पर शेयर की थी। उसके बाद उनसे एक यूजर ने उनसे कहा कि वो इसको रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए गिनीज बुक को अप्रोच करें।
फिर जिले के कृषि अधिकारियों ने इनके फार्म में विजिट किया, धनिये की नाप ली, सर्टिफिकेट दिया. इससे पहले 5 फुट 9 इंच ऊंचा धनिया का पौधा गिनीज रिकॉर्ड में शामिल था। जिस रिकार्ड को अब अपने 7 फुट 1 इंच के धनिये के पौधे के साथ गोपाल उप्रेती ने अपने नाम कर लिया।
गोपाल उप्रेती कहते हैं आर्गेनिक धनिया चाहे कितना भी बड़ा हो जाये लेकिन उसकी खुशबू कम नहीं होती है। इसकी फसल का किसान को अच्छा फायदा भी मिलता है।
रिकॉर्ड होल्डर उप्रेती अपने फार्म पर धनिये के अलावा, अदरक, कई तरह की सब्जियां और आर्गेनिक सेब भी उगाते हैं। इनका ज्यादातर उत्पाद दिल्ली की मंडी में बिकता है।
गणित

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel