उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां बनाया गया कैबिनेट मंत्री…
देहरादूनः उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोर्य को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को सीएम योगी के साथ ही मोर्य ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाली बेबी रानी मौर्य को भी योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद आज योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह हुआ है। योगी सरकार में इस बार बेबी रानी मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व आगरा ग्रामीण सीट से विधायक बेबी रानी मौर्य को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बेबी रानी मौर्य को पहले डिप्टी सीएम बनाये जाने के कयास लगाये जा रहे थे।
गौरतलब है कि बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवा दी। वो इस प्रदेश के राज्यपाल के रूप में 26 अगस्त 2018 से सितंबर 2021 तक रहीं। कार्यकाल समाप्त होने से दो साल पहले ही उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें सितंबर 2021 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इस बार उन्हें भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा और उन्होंने जीत दर्ज की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel