उत्तराखंड
धोखेबाज चीन को मिला मुहतोड़ जवाब, शहीदों की शहादत को बेकार नही जाने देंगे
देहरादून। अमित रतूड़ी
धोखेबाज चीन को भारतीय सैनिकों ने मुहतोड़ जवाब दिया है। चीन की करतूत को विफल करने के लिए भारत हमेशा तैयार है। भारत माँ के सपूतों के शहीद होने का गम पूरे देश को है।
लेकिन चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मोर्चे पर डटे सैनिकों पर देश फक्र महसूस करता है।
मंगवाल को चीन भारत सीमा पर शहीद हुए भारत के जवानों को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रद्धांजलि व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि चीन ने फिर से छलावा किया है। कायरों की तरह पीठ पीछे वार कर सैनिकों पर प्रहार किया है। लेकिन चीन के सेनानी यह भूल गए थे कि फौलाद से भरे भारतीय सैनिक हमलों से घबराते नही।
भले ही भारत के सैनिकों को भारत की रक्षा करते शहीद होना पड़ा, लेकिन चीन यह न भूले की उसे भी मुंह की खानी पड़ी और 48 सैनिकों को धूर्त मौत मरना पड़ा।
कहा कि इससे चीन को समझ जाना चाहिए कि भारत की सेना किसी का भी सामना कर सकती है। अब चीन की गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए।
हमारे सैनिक निहत्थे थे, वे बातचीत करने गए थे, धोखे के साथ उनपर आक्रमण किया गया। लेकिन हमारे जवानों ने पराक्रम के साथ जवाब दिया। हमारे सैनिकों की शहादत और वीरता को नमन है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
















Subscribe Our channel