उत्तराखंड
सितम्बर 2024 से अब तक 181 बालक बालिकाओं को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू…
देहरादन: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी के भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड सोच पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल निरंतर आगे बढ रहे हैं।
जिलाधिकारी निर्देशन में बालश्रम में लिप्त एक बालिका व चार बालकों को सेलाकुई से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि प्राथमिकी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक बालिका को राजकीय बालिका निकेतन में ओर चार बालक को समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाए गए।
वहीं भिक्षावृत्ति/कूड़ा बीनने में लिप्त एक बालक एक बालिका को माता वाला बाग, लालपुल से भिक्षावृत्ति में व तीन बालकों को बाल श्रम करते हुये राजीव नगर डंाडा,जैन प्लॉट से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक बालक ,एक बालिका को राजकीय शिशु सदन में ओर तीन बालक समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाए गए।
माह सितम्बर 2024 से अब तक 181 बालक बालिकाओं को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किया गया है, जिनमें 124 बालक तथा 57 बालिका शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel