उत्तराखंड
Syali Ramdeyi: गढ़ रत्न नेगी दा का स्याळी रामदेई, पुलिस के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील बनी…
Syali Ramdeyi: आपने नरेंद्र दा का नया गाना स्याली रामदेई गीत को सुना होगा। ये गीत उत्तराखंड पुलिस को भा गया है। उत्तरकाशी पुलिस अब इस गीत के जरीए लोगों को जागरूक कर रही है। उत्तरकाशी पुलिस (Uttarkashi Police) ने स्याली रामदेई के एक स्क्रीन शॉट को शेयर कर संदेश लिखा है- स्याली रामदेई कु जुर्मानु त माफ ह्वे जालु पर अगर यातायात निमयों कु उल्लंघन करी त, फिर न भई न…
बता दें कि अब हाल ही में उत्तरकाशी पुलिस ने हेल्मेट और यातायात नियमों के बारे में जनजागरूकता फैलाने के लिए उत्तराखंड में हाल ही में रिलीज हुए उत्तराखंड के मशहूर लोक गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी जी के गीत ”स्याली रामदेई” (Syali Ramdei) का उल्लेख कर लोगों को हेल्मेट पहने के लिए जागरूक किया है। पुलिस की इस पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद किया है। पुलिस द्वारा कहा गया है कि कृपया यातायात नियमों का पालन अवश्य करें, केवल चालान के डर से ही नहीं, बल्कि अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर एक जम्मेदार नागरिक बनें।
गौरतलब है कि विभिन्न आकर्षक और सम सामयिक चलन के स्लोगन आदि का इस्तेमाल कर लोगों को जनजागरुक करने के लिए हमेशा अग्रणी रही है। बात जब सीमांत जनपद उत्तरकाशी की करें तो यहां उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जन जागरूकता के अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए अनेक बार उनके कई स्लोगन लोगों को आकर्षित करते रहे हैं।
Syali Ramdeyi: गढ़ रत्न नेगी दा का स्याळी रामदेई, पुलिस के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील बनी…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
