उत्तराखंड
JOBS: हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में इन हजारों पदों पर जल्द होंने वाली है भर्ती, जानें डिटेल्स…
देहरादूनः उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है। धामी टीम वादें पूरे करने की कवायद में जुट गई है। इसी के तहत राज्य में शिक्षा विभाग में जल्द ही खाली पड़े हजारों पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का विभाग में भर्ती को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने मिनिस्ट्रियल एवं चतुर्थ श्रेणी के 3200 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती का ऐलान किया है। साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि 5000 से ज्यादा नए शिक्षक राज्य के स्कूलों में मिलेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रिंसिपल के 50 फ़ीसदी पद विभागीय परीक्षा से भरे जाएंगे। एलटी व प्रवक्ता कैडर के शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होंगे । उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है लिहाजा प्रदेश में प्रिंसिपल के 950 रिक्त पदों में 50% प्रमोशन और 50% विभागीय परीक्षा से भरे जाएंगे। इसके अलावा उप शिक्षा अधिकारी से एडी स्तर तक 125 अधिकारियों के पद भी खाली हैं, जिन्हें 1 महीने के अंदर भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह खुद प्रदेश के 500 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे इसके अलावा बेसिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत 2650 अधिनस्थ सेवा चयन के जरिए, एलटी शिक्षकों के 1400 पद भरे जाएंगे साथ ही लोक सेवा आयोग से 1000 प्रवक्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इन सारी नियुक्तियों से 5000 से ज्यादा नए शिक्षक राज्य के स्कूलों में मिलेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel