उत्तराखंड
Good News: देहरादून से अयोध्या का हवाई सफर हुआ सस्ता, इस दिन तक महज 1999 है किराया…
उत्तराखंड में धामी सरकार देहरादून से अयोध्या के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। अगर आप सस्ते में अयोध्या जाना चाहते है तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बताया जा रहा है कि हवाई सेवा के यात्रियों को विशेष छूट प्रदान की गई है। अयोध्या जाने वाले यात्री 20 मार्च तक केवल 1999 रुपये में अयोध्या जा सकेंगे। वहां से देहरादून वापसी का किराया भी इतना ही होगा। इसके बाद इसका किराया बढ़ जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आज तीन हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत जौलीग्रांट से अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। ऐसे में यात्रियों से केवल 1999 रुपये प्रति टिकट लिया जाएगा। अयोध्या के लिए हवाई सेवा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह हवाई सेवा देहरादून से सुबह 9.40 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी और 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से यह हवाई सेवा 12.15 बजे वापसी करेगी और 1.55 बजे देहरादून पहुंचेगी। 20 मार्च के बाद अयोध्या का किराया 7006 रुपये ही लिया जाएगा।
वहीं बताया जा रहा है कि बुधवार को वाराणसी वाया पंतनगर और अमृतसर जाने वाले यात्रियों से भी 1999 रुपये ही हवाई किराया लिया जाएगा। इन तीनों स्थानों को जाने के लिए यह छूट केवल सात मार्च तक के लिए ही दी गई है। देहरादून से पंतनगर का हवाई किराया 4500 रुपये, पंतनगर से वाराणसी का किराया 6400 रुपये तय किया गया है। इन दोनों स्थानों पर उद्घाटन उड़ान के बाद 23 मार्च से नियमित उड़ान मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार को चलेगी। दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान हवाई सेवा शुरू की जाएगी। यह नियमित उड़ान प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। इसका नियमित किराया 4850 रुपये तय किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel