उत्तराखंड
GOOD NEWS: देहरादून एयरपोर्ट की बदली काया, हर एक चीज लग रही बेहद खूबसूरत…

देहरादूनः एक और जहां आज रविवार को उत्तराखंड राज्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहे हैं, तो वहीं दूसरी और उत्तराखंड के डोईवाला से सटे जौलीग्रांट का देहरादून एयरपोर्ट को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है, जी हां जौली ग्रांट एयरपोर्ट अब एक नए स्वरूप में बनकर तैयार हो गया है, जो कि देखते ही बन रहा है। देवभूमि में बना ये एयरपोर्ट वाकई काबिले तारीफ है। इसकी हर एक बनी हुई चीज बेहद खूबसूरत लग रही है। बाहर से आने वाले विदेशी एयरपोर्ट की तारीफ करते नहीं चूकेंगे।
आपको बता दें कि देहरादून एयरपोर्ट बहुत जल्द कई खूबियों को समेटने वाली यह आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग एयरपोर्ट अथॉरिटी के हैंडओवर होने जा र ही है।इस बिल्डिंग के डिजाइन को खास तौर से उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़कर बनाया गया है। जिसमें उत्तराखंड के चारों धाम समेत ब्रह्म कमल की भी झलकियां नजर आएंगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट बेहद खूबसूरत लग रहा है। देहरादून एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग जहां 18 यात्रियों की क्षमता है तो इसकी खूबसूरती को देश-विदेश के लोग भी खूब पसंद करेंगे।
गौर हो कि एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग को तैयार कर रही कंसट्रेक्शन कंपनी अहलूवालिया लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजीव बनसोडे ने इस बिल्डिंग की खासियत बताते हुए कहा कि देहरादून हवाई अड्डे पर आने वाले लोगों को पता चलेगा कि वाकई देवभूमि का यह एयरपोर्ट पूरे देश के एयरपोर्ट में सबसे खास और बेहद खूबसूरत हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


