उत्तराखंड
Good News: चारधाम का सफर जल्द होगा आसान, सीधे ट्रेन से पहुंच सकेंगे गंगोत्री धाम…
उत्तराखंड के चार धाम का सफर जल्द ही आसान होने वाला है। इसके लिए कवायद तेज है। गंगोत्री धाम का रेल लाइन (Char Dham Rail Link) बिछाने के लिए लगातार धामी सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री (Gangotri Yamunotri) तक रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे का काम पूरा किया जा चूका है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम सड़क परियोजना में ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के अंतर्गत देवप्रयाग से जनासू तक 14 किमी लंबी सुरंग का निर्माणाधीन है। यह गंगोत्री-यमुनोत्री रेल लाइन में बनने वाली रेल सुरंग के बाद अब तक की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग होगी। ऋषिकेश से गंगोत्री तक रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
ये होंगे स्टेशन
डोईवाला, भानियावाला, रानी पोखरी, जाजल, मरोड़, कंडीसौड़, सरोट, चिन्यालीसौड़, डुंडा, मातली, नंदगांव बड़कोट में स्टेशन बनेंगे। गंगोत्री के लिए मातली अंतिम व यमुनोत्री के लिए नंदगांव बड़कोट अंतिम स्टेशन होगा। नंदगांव बड़कोट व मातली लूपलाइन स्टेशन होंगे। लूप लाइन स्टेशन पर इंजन परिवर्तन आदि की सुविधा होती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel