उत्तराखंड
Good News: धामी सरकार ने इन कर्मियों को दी बड़ी सौगात, अब इतनी आएगी सैलरी…
उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सचिवालय संघ के चुनाव से पहले कर्मचारियों को सौगात दी है। शासन ने कर्मचारियों के सचिवालय भत्ते में बढ़ोतरी की है। जिससे सचिवालय के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने सचिवालय कर्मचारियों के सचिवालय भत्ते में की गई बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों और अधिकारियों के सचिवालय भत्ते में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। सचिवालय कर्मचारियों को सचिवालय विशेष भत्ते का लाभ 1 अगस्त 2023 से मिलने लगेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले सचिवालय कर्मचारियों को 50 फीसदी ग्रेड वेतन के सचिवालय भत्ता अनुमन्य है, जिसे अब बढ़ाते हुए ग्रेड पे का 85 फीसदी किए जाने के आदेश किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सचिवालय विशेष भत्ते की यह दर केवल सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ही अनुमन्य की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel