उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, अब ऐसे मिलेगी विभागों में नौकरी…
देहरादून: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में सरकार अब बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए नई व्यवस्था करने जा रही है। अब सेवायोजन विभाग के तहत बेरोजगारों को विभिन्न विभागों में रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही सेवायोजन विभाग को शीघ्र ही आउट सोर्स एजेंसी बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के साथ ही वित्त समेत अन्य विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में सेवायोजन विभाग को शीघ्र ही आउट सोर्स एजेंसी बनाने की बात की गई है। बैठक में इस संबंध में अधिकारियों के साथ मंथन किया और उन्हें जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि इसक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। अब केवल बेरोजगारों के पंजीकरण तक सीमित न रहकर उन्हें इसे देखते हुए विभाग को आउट सोर्स एजेंसी के रूप में विकसित किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि विभागों में अधिकांश पदों को आउट सोर्स से भरा जा रहा है। इसके लिए वे उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की सेवाएं ले रहे हैं। अब सेवायोजन विभाग को भी इन्हीं एजेंसियों की तरह बनाने की तैयारी है। सेवायोजन विभाग वर्तमान में प्रदेश में 23 कार्यालयों के माध्यम से सेवा दे रहा है। इन कार्यालयों में साढ़े आठ लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। बावजूद इसके विभाग अब इस भूमिका में नहीं है कि वह किसी विभाग में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel