उत्तराखंड
Good News: अगर आप अपने रेस्टोरेंट को दिलाना चाहते हैं स्टार रेटिंग, तो बस करना होगा ये काम…

देहरादून: अगर आपका रेस्टोरेंट है और आप बेहतर गुणवत्ता वाला खाना परोसते है तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब खाद्य सुरक्षा विभाग खाने की बेहतर गुणवत्ता और साफ सफाई वाले रेस्टोरेंट को स्टार रेटिंग देने जा रहा है। अगर आपका रेस्टोरेंट है तो आप भी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से तय मानकों के आधार पर आपके रेस्टोरेंट का मूल्यांकन किया जाएगा। उसके बाद विभाग की ओर से रेस्टोरेंट का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा। ऑडिट में सफल पाए जाने पर रेस्टोरेंट को सुविधाओं के आधार पर रेटिंग दी जाएगी। जो दो सालों के लिए मान्य होगी। आपको बता दें कि राज्य के खाद्य कारोबारियों को हाईजीन के प्रति प्रोत्साहित करने और कोरोबारियों के बीच प्रतिस्पदर्धा बढ़ाने के मकसद से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से रेटिंग की स्कीम तैयार की गई है। इसका लाभ सबसे अधिक राज्य के आम लोगों को होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


