उत्तराखंड
अच्छी ख़बर: जानिए कोरोना की सबसे पहली वैक्सीन किसको मिलेगी, पूरा खाका सरकार ने किया तैयार
देहरादून। भारत में कोरोना वैक्सीन जब भी आएगी इसको देने के लिए भारत सरकार ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। वैक्सीन आने पर पहले किसको दी जाएगी, कैसे और क्या तैयारी है, इसको लेकर पूरी खाका तैयार किया जा चुका है।
उत्तराखंड में केंद्र सरकार प्रदेश की 20 प्रतिशत आबादी यानी लगभग 20 लाख लोगों के लिए कोरोना का टीका (वैक्सीन) प्रथम चरण में उपलब्ध कराएगी। जिसको लेकर राज्य सरकार ने भी तैयारियां कर ली हैं राज्य में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद राज्य के बीमार और बुजुर्ग लोगों का नंबर आएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कैबिनेट के सामने कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान अफसरों ने बताया कि वैक्सीन के लिए स्टेट नोडल अफसर की तैनाती कर दी गई है। साथ ही टीकाकरण के लिए राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स बनाई गई है। संबंधित अफसरों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
पहले चरण में दो फेज में कोरोना का वैक्सीन लगाया जागा, पहले फेज में करीब 94 हजार हेल्थ केयर वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी, दूसरे फेज में फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों के साथ-साथ 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
बुधवार को कैबिनेट बैठक में कोविड वैक्सीनेशन की योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया।
बैठक में स्वास्थ्य ने बताया कि टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन बूथ से लेकर वैक्सीन की कोल्ड चेन के लिए जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। नए साल की शुरुआत में कोरोना से बचाव की वैक्सीन आने की उम्मीद है। लिहाजा, सरकार भी इस दिशा में तेज प्रयास कर रही है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
