उत्तराखंड
Good News: पुराने गेस्ट टीचरों को भी मिलेगी नौकरी, पढ़ें योग्यता
सरकारी माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर वर्ष 2015 में सेवाएं दे चुके अतिथि शिक्षकों को दोबारा नौकरी का मौका मिलेगा। वर्तमान में अतिथि शिक्षक के करीब दो हजार पद रिक्त हैं। बुधवार को इसका जीओ जारी हो गया।
सरकार ने शिक्षा निदेशक आरके कुंवर को नियुक्तियां करने की अनुमति दे दी है। कुंवर ने बताया कि शासन के निर्देश जिलों में सीईओ को भेजा जा रहा है। स्कूलों में एलटी और प्रवक्ता कैडर में रिक्त पदों पर जरूरत के अनुसार पूर्व के अतिथि शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।
सरकार के फैसले से पूर्व के अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की छूट देते हुए पूर्व में सेवाएं दे चुके अतिथि शिक्षकों को भी नौकरी का मौका देने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2019 में विधिवत चयन प्रक्रिया से चुने गए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के बाद रिक्त पदों पर पुराने वालों को मौका मिलना है। अतिथि शिक्षक के पांच हजार 34 पदों में वर्तमान में 3200 पदों पर वर्ष 2019 में चुने गए अतिथि शिक्षक नियुक्त हैं।
बाकी पदों पर नियुक्ति पर फैसला लंबे समय से लटका हुआ था। अभी हाल में शिक्षा निदेशालय ने पुराने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सरकार से दिशानिर्देश मांगे थे। आज सरकार ने अनुमति दे दी है।
जहां तैनात थे वहीं करना होगा आवेदन : पुराने अतिथि शिक्षकों को उसी जिले में आवेदन करना होगा, जहां वो पहले नियुक्त थे। जिला और ब्लॉक स्तर पर रिक्त पदों के अनुसार उन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी। अपनी सेवाओं को लेकर उन्हें प्रमाणपत्र भी देना होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel