उत्तराखंड
बड़ी कार्रवाई: शासन ने एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को पद से हटाया, विजिलेंस जांच भी होगी…
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने राज्य सिविल सेवा के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पर कार्रवाई कर पद से हटाया है। देहरादून के अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार पांडेय को उनके पद से हटा दिया गया है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने पांडेय को पद से हटाने और उनके खिलाफ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को विजिलेंस की कार्रवाई करने के निर्देश भी दे दिए हैं। जिसके बाद सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पांडेय को अपर जिलाधिकारी के पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए। उनके खिलाफ विजिलेंस जांच भी की जाएगी। उन्हें नई तैनाती होने तक बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है और उन्हें तत्काल अपने पद से कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं।
अरविंद कुमार पांडेय को काफी रसूखदार नौकरशाहों में माना जा रहा था। पांडेय कई सालों से लगातार राजधानी देहरादून में जमे हुए हैं। उनका एक बार देहरादून से तबादला हुआ भी था, लेकिन अपने प्रभाव से उन्होंने इसे रुकवा दिया था।
बताया जा रहा है कि इधर पिछले काफी समय से उनकी कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय और शासन को शिकायतें मिल रही थीं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
