उत्तराखंड
हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा ने शाम को मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात…
शुक्रवार शाम धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री रावत हरक सिंह रावत के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शनिवार सुबह से लेकर शाम तक उनकी नाराजगी जानने के लिए मीडिया कर्मियों के साथ तमाम भाजपा के नेता उन्हें तलाशते रहे लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने कल रात से ही अपना फोन भी बंद कर रखा था। हालांकि शनिवार सुबह से ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई नेताओं के ओर से कहा जा रहा था कि नाराज हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ को मना लिया गया है। इसकी पुष्टि के लिए सभी की निगाहें हरक सिंह रावत को तलाश करती रहीं। लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं हो पाई। आखिरकार शाम होते-होते हरक सिंह रावत और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री निवास पर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह भी उपस्थित थे। सीएम धामी से मुलाकात के बाद बताया जा रहा है हरक सिंह रावत मान गए हैं। यहां आपको बता दें कि शुक्रवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब कैबिनेट की बैठक कर रहे थे उसी दौरान हरक सिंह रावत नाराज होकर निकल गए थे। उसके बाद उनके इस्तीफे की खबर आई थी। रात से ही भाजपा हाईकमान हरक सिंह रावत को मनाने में जुटा रहा।
![](https://uttrakhandtoday.com/wp-content/uploads/2021/12/Harak-Singh-Rawat-and-Umesh-Sharma-met-Chief-Minister-Dhami-.jpg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जन्मेजय तिवारी अंतरराष्ट्रीय शिविर में दिखाएंगे पहाड़ की प्रतिभा…
अभिभावकों ने नाबालिग बच्चों को थमाई -स्कूटी, कटे 25-25 हजार के चालान…
Uttarakhand News: 19 जुलाई से स्कूलों का बदलेगा समय, डीएम ने जारी किए आदेश…
सस्पेंड: महिला पटवारी को गाली देना और धमकाना दारोगा को पड़ा भारी, सस्पेंड…
सुविधा: राज्य के खिलाडियों को मिली AC बस और AC ट्रेन मे आने जाने की सुविधा…
![](https://uttrakhandtoday.com/wp-content/uploads/2022/06/Uttrakhandtoday_logo_updated-1-2.png)