उत्तराखंड
Big News: हरक सिंह रावत का वापसी करते ही बड़ा बयान, बताया कैसे हुए कांग्रेस में शामिल, क्या है रणनीति, जानिए…
देहरादूनः उत्तराखंड की राजनीति बीते समय से लगातार चर्चा में बने हरक सिंह रावत एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए है। हाईप्रोफाइल ड्रामें और तमाम अटकलो के बीच शुक्रवार को बहु अनुकृति संग कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई माफीनामा नहीं होता। बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए कहा मैं बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा मेरी किसी तरीके की कोई शर्त नहीं है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी में लौटने की खबरों के बीच कांग्रेस में वापसी कर जहां एक और हरक ने सबको चौका दिया तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरक सिंह रावत के गले में कांग्रेस का पटका डाला पार्टी में वापसी करवाई। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। वापसी के बाद हरक सिंह रावत ने साफ तौर पर कहा कि वह पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने मुझे पार्टी में शामिल करने का फैसला लिया उनके अनुसार में गिलहरी की तरह काम करूंगा।
हरक सिंह रावत ने कहा कि हरीश रावत ने मुझे दिल से माफ किया है और मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं हरक सिंह रावत ने साफ तौर पर कहा 2016 की बगावत दुर्भाग्यपूर्ण थी। बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए कहा मैं बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कांग्रेस में 20 साल मैंने काम किया कहा कांग्रेस को सत्ता में लाने का मेरा लक्ष्य है। प्रदेश में विकास करना मेरा लक्ष्य है मैं एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा मेरी किसी तरीके की कोई शर्त नहीं है। उन्होंने कहा राजनीति में कोई माफीनामा नहीं होता।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel