उत्तराखंड
UTTARAKHAND PREMIER LEAGUE: हरिद्वार हीरोज ने पिथौरागढ़ चैंप्स के सामने रखा 158 रनों का लक्ष्य…
देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UTTARAKHAND PREMIER LEAGUE) के दूसरे दिन हरिद्वार हीरोज और पिथौरागढ़ चैंप्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। आज पिथौरागढ़ चैम्प ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
हरिद्वार ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाये हैं। हरिद्वार की और से कुणालवीर ने नाबाद 88 रनों की पारी खेलते हुए हरिद्वार को अकेले दम पर 150 के पार पहुंचाया। उन्होंने अपनी 88 रनों की शानदार पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए तीन छक्के और 13 चौके लगाए।
इसके अलावा कप्तान अभय नेगी ने 13 रन जबकि हिमांशु बिष्ट ने नाबाद 12 रन बनाए। आर्यन शर्मा ने भी 12 रनों की पारी खेली। पिथौरागढ़ चैंप्स के गेंदबाजों ने 16 रन अतिरिक्त के रूप में खर्च किये। गेंदबाजी में आदित्य सेठी ने दो विकेट, राजन चौधरी, सनी कश्यप व विजय कुमार को एक-एक सफलता मिली। पिथौरागढ़ को जीत के लिए 158 रनों की दरकार है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel